Menu
blogid : 14130 postid : 796167

आस का दीप जलाए रखना

kavyasudha (काव्यसुधा)
kavyasudha (काव्यसुधा)
  • 29 Posts
  • 11 Comments

हो अंधेरा कितना जग में
आस का दीप जलाए रखना
सत्य की जय सदा होती है
यह विश्वास बनाए रखना।।

जीवन पथ में चलते चलते
मिल जाये बनवास अगर भी
चुपके से आकर दुःस्वप्न में
ढल जाये मधुमास अगर भी
अच्छे दिन फिर फिर आएंगे
हृदय उम्मीद जगाए रखना॥

सीता की रक्षा करने को
रावण से लड़ना पड़ जाये
पाने अपने अधिकारों को
कंसो से भिड़ना पड़ जाये
तुम राम कृष्ण के वंशज हो
मन पराक्रम बनाए रखना ॥

नन्हें दीये की लौ से भी
सौ सौ दीया जल सकता है
साहस भरा हो अंतस मे
तो हर विघ्न टल सकता है
विजय वीर को ही वरती है
धीरज ध्वज उठाए चलना

हो अंधेरा कितना जग में
आस का दीप जलाए रखना
सत्य की जय सदा होती है
यह विश्वास बनाए रखना
……
Neeraj neer
21/10/2014
मेरी अन्य कवितायें आप यहाँ पढ़ सकते हैं : KAVYASUDHA ( काव्यसुधा )

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply